इस पुस्तक का मक़सद जम्मू कश्मीर से जुड़ी उन जानकारियों को जनमानस तक पहुंचाना है, जिनसे वह अब तक अनभिज्ञ है। जम्मू कश्मीर उन अति महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है, जिससे देश के लोगों की संवेदनाएं गहरी जुड़ी हुई हैं। वे किसी भी कीमत पर जम्मू कश्मीर को भारत से अलग नहीं देखना चाहते, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतिहासकारों, बुद्धिजीवियों, राजनीतिक पार्टियों और सरकारों ने जम्मू कश्मीर की सही तस्वीर देश और देश के लोगों के समक्ष कभी नहीं रखी। यह पुस्तक जम्मू कश्मीर समस्या, समस्या के कारण और समस्या का समाधान बताने के साथ-साथ जम्मू कश्मीर से जुड़े सभी पक्षों को उस कड़वी सच्चाई का वो आईना भी दिखाती है, जिससे वे भागते रहे हैं।